*वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल स्त्रोतांे की सफाई एवं पौधारोपण की तैयारी*
बाड़मेर,16 जून। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सोमवार को बाड़मेर जिले मंे जल स्त्रोतांे की सफाई के साथ पौधारोपण की तैयारी की गई है। इस दौरान ग्रामीण इलाकांे मंे श्रमदान के जरिए आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करवाई गई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नए जल संग्रहण एवं जल संरक्षण संरचनाओं के कार्याे की शुरूआत एवं पूर्ण कार्याे का अवलोकन किया गया। इस दौरान बाड़मेर जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर श्रमदान एवं तालाबांे तथा अन्य जल स्त्रोतांे की सफाई के लिए अभियान चलाया गया। इसमंे ग्रामीणांे ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी तरह हरियालो राजस्थान अंतर्गत पौधारोपण कार्याे की अग्रिम तैयारी की गई। ताकि बारिश होने के साथ अधिकाधिक पौधारोपण किया जा सके। उन्हांेने बताया कि चारागाहों एवं ओरण का चिन्हीकरण करते हुए घास बुआई की पूर्व तैयारी की गई। उन्हांेने बताया कि कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्याे के अवलोकन एवं स्वीकृति को अंतिम रूप दिया गया। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न गांवांे मंे मुख्य मार्गाे, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के कार्य को अंजाम दिया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से सरकारी भवनांे की साफ-सफाई एवं सड़क किनारे पौधारोपण की अग्रिम तैयारी की गई। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भारत माता सीएलएफ के सदस्यांे ने सफाई अभियान मंे शिरकत की। इस दौरान डीपीएम प्रहलादसिंह, जिला प्रबंधक अशोक सोनल, दिनेश सेन समेत विभिन्न कार्मिक उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें