अवैध बजरी से भरा डंपर सड़क पर किया खाली:2 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर जब्त; पुलिस ने दो जगह की कार्रवाई*

 *अवैध बजरी से भरा डंपर सड़क पर किया खाली:2 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर जब्त; पुलिस ने दो जगह की कार्रवाई*


*बाड़मेर*


बालोतरा जिले की सिणधरी पुलिस ने ऑपरेशन अखरोट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर, व डंपर को जब्त किया है। वहीं दो बजरी माफिया को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।


पुलिस के अनुसार गांव दरगुड़ा में अवैध बजरी खनन कर परिवहन करने की सूचना मिली थी। सिणधरी पुलिस ने दबिश देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था।


ड्राइवर दूदाराम पुत्र मालाराम निवासी दरगुडा सिणधरी को गिरफ्तार किया। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं खनन विभाग को सूचना दे दी गई है।


पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


*सड़क पर डंपर खाली कर भागा*


इसी तरह थानाधिकारी देवकिशन मय पुलिस टीम ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक डंपर वाहन को रुकवाने का इशारा किया। ड्राइवर ने वाहन में भरी हुई बजरी को सड़क पर खाली कर डंपर को लेकर भाग गया। टीम ने सड़क पर बिखरी बजरी को जब्त कर डंपर ड्राइवर ललित कुमार पुत्र जोगाराम निवासी भाटियों का डेर, गोदारों का सरा सिणधरी के खिलाफ बीएनएस और खान एवं खनिज की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


*आरोपी डिटेन किया डंपर जब्त*


फरार आरोपी की तलाश की शुरू की गई। टीम ने मामले में फरार आरोपी ललित कुमार को डिटेन कर आरोपी को बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया वहीं अवैध बजरी परिवहन में उपयोग में लिए डंपर को जब्त कर लिया है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के साथ जांच पड़ताल कर रही है कार्रवाई में एसआई वीरेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल आईदानराम, कांस्टेबल धर्माराम, नेमाराम, सुखदेव, किरताराम, बाबुलाल शामिल रहे

टिप्पणियाँ